इंडियन ओवरसीज बैंक में ग्रेजुएट्स के लिए अवसर, 24 अगस्त तक जमा कर सकते हैं फॉर्म
इंडियन ओवरसीज बैंक ने जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-1 में लोकल बैंक ऑफिसर के 250 खाली पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली है। योग्य अभ्यर्थी 24 अगस्त तक बैंक के आधिकारिक पोर्टल www. iob.bank.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम (आट्र्स, साइंस, कॉमर्स या इंजीनियरिंग) में ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इस पद के लिए पात्र हैं।
आयुसीमा: पहली अगस्त, 2026 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए यानी अभ्यर्थी का जन्म दो अगस्त, 1996 से पहले और पहली अगस्त, 2006 के बाद नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को नियम अनुसार अधिकतम आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
सैलरी: उम्मीदवारों को शुरुआती बेसिक पे 48,480 रुपए प्रतिमाह होगा, जो समय के साथ बढक़र 85,920 रुपए तक पहुंच सकता है।
एप्लीकेशन फीस
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 850 रुपए का शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क केवल 175 रुपए रखा गया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
