पोस्टर मेकिंग में पांवटा कालेज के छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
पांवटा साहिब। राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब के स्नातक एवं स्नातकोत्तर कंप्यूटर अनुप्रयोग विभाग की ओर से इनोविजन महोत्सव 2026-27 के तहत पोस्टर निर्माण और प्रतिरूप निर्माण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. जगदीश चौहान मुख्यातिथि रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को सृजनात्मकता और नए विचारों को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आयोजनों में बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान किया।
पोस्टर प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. विम्मी रानी, डा. किरण बाला शर्मा और प्रो. लतेश्वरी रहीं, जबकि प्रतिरूप निर्माण प्रतियोगिता का मूल्यांकन डा. उतमा पांडे और डा. दिपाली भंडारी ने किया। विद्यार्थियों ने सामाजिक व तकनीकी विषयों पर आकर्षक पोस्टर और विभिन्न प्रतिरूप तैयार किए। निर्णायकों ने सृजनात्मकता, नवीनता, तकनीकी ज्ञान और विषय-वस्तु के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। प्राचार्य ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सामूहिक भावना और नवाचार की क्षमता विकसित करते हैं। कार्यक्रम में प्रो. संदीप शर्मा, प्रो. रिंकू अग्रवाल सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
