माजरा में लिया वन्यजीव संरक्षण का संकल्प
विश्व हाथी दिवस पर विधायक अजय सोलंकी ने लोगों को किया प्ररित, समस्याएं भी सुनी
कार्यालय सवंाददाता-पांवटा साहिब
पांवटा साहिब विश्व हाथी दिवस के अवसर पर माजरा फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी ने बतौर ’मुख्य अतिथि शिरकत की।कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक ने वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर वन्यजीव संरक्षण का संकल्प लिया।इस अवसर पर विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि हाथी सहित सभी वन्यजीव प्रकृति के महत्वपूर्ण अंग हैं। इनके अस्तित्व को बचाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता के लिए वन्यजीवों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए समाज की सहभागिता और जागरूकता सबसे जरूरी है। उन्होंने बच्चों और युवाओं से आग्रह किया कि वे जंगलों की रक्षा और वन्यजीवों के प्रति दया भाव रखें। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने माजरा पंचायत के स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी सडक़,्र पेयजल, बिजलीए वन्यजीवों से फसलों को नुकसान’ जैसी विभिन्न समस्याएं उनके समक्ष रखीं। विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश’ दिए।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
