प्रज्ञाननंदा ग्रैंड चेस टूअर टूर्नामेंट के फाइनल में, जर्मनी के कीमर 19-9 से हराए, अब कारुआना से मुकाबला
एजेंसियां— सेंट लुइस
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ग्रैंड चेस टूअर 2026 के फाइनल में पहुंच गए हैं। अमरीका के सेंट लुइस में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में प्रज्ञाननंदा ने सेमीफाइनल में जर्मनी के विंसेंट कीमर को 19-9 से हराया। प्रज्ञाननंदा ने क्लासिकल और रैपिड गेम के बाद ही फाइनल में जगह पक्की कर ली थी। इसके बाद खेले गए तीन ब्लिट्ज गेम हारने के बावजूद उनके कुल स्कोर पर कोई असर नहीं पड़ा।
अब खिताबी मुकाबले में प्रज्ञाननंदा का सामना डिफेंडिंग चैंपियन अमरीका के फैबियानो कारुआना से होगा। प्रज्ञाननंदा ने सेमीफाइनल के दूसरे क्लासिकल गेम में कीमर को हराकर 9-3 की बढ़त हासिल की। इसके बाद रैपिड गेम्स में भी उन्होंने बढ़त बनाए रखी। रैपिड मुकाबलों के बाद प्रज्ञाननंदा ने तीन गेम बाकी रहते ही सेमीफाइनल अपने नाम कर लिया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
