PUNJAB NEWS : पंजाब में 866 युवाओं को नियुक्ति पत्र, अब तक 69,094 को सरकारी Job

By: Aug 9th, 2026 12:03 am

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दी सौगात; अब तक 69094 को मिली सरकारी नौकरी, 636 नौजवान स्वास्थ्य विभाग में देंगे सेवाएं

स्टाफ रिपोर्टर- मोहाली

आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के नौजवानों को सरकारी नौकरियां प्रदान करने के अपने मिशन को लगातार आगे बढ़ा रही है। इसके तहत आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली में 866 और नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंपेए जिससे सिर्फ साढ़े चार सालों में दी गई सरकारी नौकरियों की कुल संख्या 69094 हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाओं ने पुरानी रवायतों, जब सरकारी नौकरी लेने के लिए पैसे और सिफारिश को असल योग्यता माना जाता थाए को पूरी तरह बदल कर रख दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिस्टम में नौजवानों का बढ़ता भरोसा और विदेशों की ओर पलायन का घटता रुझान इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि नौजवानों को प्रदेश में पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और मेरिट आधारित भर्ती प्रक्रियाओं के जरिए नौकरियां मिल रही हैं। शिक्षा में पंजाब की प्रगति को उजागर करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश ने केरल को पीछे छोडक़र देश में पहला स्थान हासिल किया है और सरकारी स्कूलों के 882 छात्रों ने नीट राष्ट्रीय योग्यता कम प्रवेश परीक्षा पास करके इस तबदीली पर मोहर लगाई है।

अपने एक्स हैंडल पर समारोह की कुछ झलकियां साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिखा आज मोहाली में 866 नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंपे। हमारी सरकार ने अब तक पूरी पारदर्शिता के साथ 69094 सरकारी नौकरियां दी हैं। नौजवानों का सिस्टम में विश्वास बढऩे के साथ विदेशों की ओर पलायन का रुझान घटा है। उन्होंने पोस्ट के अंत में लिखा श्शिक्षा क्षेत्र में आज पंजाब ने केरल को पीछे छोडक़र देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। नीट परीक्षा में सरकारी स्कूलों के 882 छात्रों की सफलता इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है। हमारे नौजवानों में अथाह क्षमता है, हम तो सिर्फ उन्हें सही दिशा प्रदान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने लिखा कि हम आपको खुला आसमान प्रदान करेंगेए जहां अपने पंखों से उड़ान आपको भरनी है। सबको बधाईयां। नियुक्ति पत्र बांटने के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन 866 नियुक्तियों में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के 636 उम्मीदवार शामिल हैंए जिनमें 614 स्टाफ नर्सेज और अन्य स्टाफ शामिल है। इसमें 03 फार्मासिस्ट, 13 मल्टीपरपज हैल्थ वर्कर पुरुष-2, वार्ड अटेंडेंट, 1 दर्जा चार कर्मचारी और 3 स्वीपर शामिल हैं। इसके अलावा शुगरफेड में 101, जूनियर ऑडिटर के रूप में वित्त विभाग में 57 उम्मीदवार, रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग में 51, सहकारिता विभाग में 11 और गृह विभाग में लॉ अधिकारी के रूप में 10 उम्मीदवार नियुक्त किए गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App