Punjab News: डेराबस्सी में डाक्टर के साथ मारपीट, पैसे वापस मांगने पर बढ़ा विवाद, धमकी देने का जड़ा आरोप
निजी संवाददाता- डेराबस्सी
एसबीपी हाउसिंग प्रोजेक्ट में निवेश किए गए पैसे वापस मांगने को लेकर एक डॉक्टर और कंपनी के स्टाफ के बीच विवाद का मामला सामने आया है। डॉक्टर ने कंपनी के कर्मचारियों पर कार्यालय में उसके साथ मारपीट करनेए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देने तथा जबरन समझौते पर हस्ताक्षर करवाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। डॉक्टर का यह भी आरोप है कि उससे जबरन माफी मंगवाकर नाक रगडऩे की वीडियो बनाई गई। मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है और पुलिस जांच कर रही है। दांतों के डॉक्टर तुषार ने आरोप लगाया कि एसबीपी हाउसिंग प्रोजेक्ट के स्टाफ के कहने पर उन्होंने लाखों रुपए का निवेश किया था। उनका आरोप है कि वर्ष 2025 में रेरा नंबर आने का भरोसा दिया गया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब उन्हें वर्ष 2028 में रेरा नंबर आने की बात कही जा रही है।
पैसे वापस मांगने पर उन्हें कंपनी के कामकाज को लेकर संदेह हुआ। डॉक्टर तुषार के अनुसार डेराबस्सी कार्यालय में कार्यरत गुरताज सिंह ने पहले उन्हें लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकाया और बाद में कार्यालय में उनके साथ मारपीट की। डॉक्टर ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। उन्होंने आरोप लगाया कि बाद में उन्हें दोबारा कार्यालय बुलाकर कुछ लोगों और स्टाफ की मौजूदगी में जबरन माफी मंगवाई गई तथा उनके मोबाइल से संदेश भी भेजे गए। डॉक्टर का दावा है कि इस दौरान नाक रगडक़र माफी मांगने की वीडियो भी बनाई गई। दूसरी ओरए खुद को कंपनी का मैनेजर बताने वाले गुरताज सिंह ने डॉक्टर के आरोपों को खारिज करते हुए उल्टा डॉक्टर पर मारपीट करने और सिख धर्म व परिवार के बारे में आपत्तिजनक बातें कहने के आरोप लगाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
