जाति जनगणना के सवाल बदलें, राहुल-खडग़े की मोदी को चिट्ठी, ओबीसी वर्ग भी शामिल करने की मांग
दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और राहुल गांधी ने जाति जनगणना में जातियों के नाम दर्ज करने और डाटा जुटाने के तरीके का विरोध किया है। उन्होंने पीएम मोदी को लेटर लिखकर जनगणना में पूछे जाने वाले सवाल बदलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इसे बनाने से पहले राजनीतिक दलों, विशेषज्ञों और जनता से सलाह ली जानी चाहिए। जनगणना के सवालों में पिछड़ा वर्ग शब्द नहीं होने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इससे देश में ओबीसी आबादी का सही आंकड़ा सामने आने में परेशानी हो सकती है। दोनों ने जनगणना में तेलंगाना और बिहार जैसी प्रक्रिया अपनाने की मांग की है।
रिजिजू ने पित्तृसत्ता वाले बयान पर घेरे राहुल गांधी
नई दिल्ली। पित्तृसत्ता खत्म करने वाले राहुल गांधी के बयान पर संदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने उन पर तीखा हमला बोला है। रिजिजू ने पूछा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हिंदू परंपराओं को लगातार निशाना क्यों बनाते हैं, जबकि अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं की हालत पर वे चुप रहते हैं। दरअसल, राहुल ने हाल ही में पित्तृसत्ता खत्म करो का बयान दिया है। सोशल मीडिया एक्स पर कांग्रेस पार्टी के इस चयनित नजरिए पर रिजिजू ने सवाल खड़े किए। कांग्रेस के पितृसत्ता खत्म करो वाले नारे पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस कहती है कि पितृसत्ता को खत्म करो। लेकिन निशाना हमेशा सिर्फ हिंदुओं को ही क्यों बनाया जाता है?
अल्पसंख्यक महिलाओं की बात क्यों नहीं होती? तीन तलाक का क्या हुआ? क्या मुस्लिम बेटियां हमारी बहनें और बेटियां नहीं हैं? अगर आप वास्तव में महिलाओं के साथ खड़े हैं, तो हर महिला, हर समुदाय और हर समय उनके साथ खड़े हों।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
