आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्जाम को रजिस्ट्रेशन शुरू

By: Aug 26th, 2026 12:01 am

कक्षा 5 से 7 तक के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा, टॉप परफॉर्मर्स के लिए 2.5 करोड़ रुपये के कैश प्राइज, छात्रों को 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप का मौका

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्जाम (एंथे) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। कक्षा 5 से 7 तक के छात्र इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। एंथे 2026 का आयोजन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से होगा। परीक्षा के जरिए छात्रों को अपनी तैयारी का आकलन करने के साथ-साथ 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप पाने का मौका मिलेगा। टॉप परफॉर्मर्स के लिए कुल 2.5 करोड़ रुपए कैश प्राइज भी रखे गए हैं। ऑफलाइन परीक्षा 11 अक्टूबर, 25 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को होगी। वहीं ऑनलाइन परीक्षा 27 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। छात्र एंथे के आधिकारिक पोर्टल या देशभर में मौजूद आकाश सेंटर के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। एंथे का आयोजन पिछले 16 वर्षों से किया जा रहा है। इस दौरान 1 करोड़ से ज्यादा छात्र इसमें रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। परीक्षा का उद्देश्य केवल छात्रों को स्कॉलरशिप देना नहीं, बल्कि उन्हें अपनी तैयारी और अकादमिक क्षमता समझने में मदद करना भी है। एंथे के जरिए छात्र यह जान सकते हैं कि उनकी तैयारी किस स्तर पर है, किन विषयों में वे बेहतर हैं और किन क्षेत्रों में उन्हें सुधार की जरूरत है। परीक्षा में छात्रों के अकादमिक असेसमेंट के साथ उनकी कॉम्पिटिटिव रेडीनेस और एग्जाम बिहेवियर को भी ध्यान में रखा जाता है।

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल)के एमडी एवं सीईओ चंद्र शेखर गरिसा रेड्डी ने कहा हमारे लिए एंथे कभी भी सिर्फ ऐसी परीक्षा नहीं रही है जो किसी छात्र की स्कॉलरशिप तय करती हो। इसका बड़ा उद्देश्य छात्रों को अपनी अकादमिक क्षमता को समझने में मदद करना है। खासकर उस स्तर पर जब सही मार्गदर्शन उनके भविष्य में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है। पिछले 16 वर्षों में 1 करोड़ से अधिक छात्रों ने खुद को बेंचमार्क करने और यह समझने के अवसर के रूप में एंथे पर भरोसा किया है कि वे इस समय कहां खड़े हैं। एंथे को खास बनाने वाली बात यह है कि यह सिर्फ यह नहीं बताता कि छात्र ने कितने अंक हासिल किए बल्कि यह भी समझने में मदद करता है कि उसका प्रदर्शन उसकी मजबूतियों,तैयारी के स्तर और उन क्षेत्रों के बारे में क्या बताता है जिन पर उसे और काम करने की जरूरत है। हमारा प्रयास है कि हर छात्र एंथे के बाद अपनी अकादमिक यात्रा को लेकर ज्यादा स्पष्टता और आगे बढऩे के लिए बेहतर समझ के साथ आगे बढ़े।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App