ऊना शहर में हटाने शुरू किए होर्डिंंग्स
नगर निगम की टीम ने बिना अनुमति लगाए पोस्टर और होर्डिंग्स हटाए, दी सख्त हिदायत
नगर संवाददाता-ऊना
शहर की सुंदरता को बिगाड़ रहे बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग्स, फ्लेक्स और पोस्टरों के खिलाफ नगर निगम ऊना ने कार्रवाई शुरू कर दी है। लंबे समय से शहर के विभिन्न चौकों, सडक़ों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे अवैध प्रचार सामग्री को हटाने के लिए गुरुवार को नगर निगम की टीम मैदान में उतरी। निगम कर्मियों ने शहर के कई क्षेत्रों में पहुंचकर बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग्स और फ्लेक्स को उखाड़ दिया। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार शहर में किसी भी प्रकार की प्रचार सामग्री लगाने के लिए पहले अनुमति लेना जरूरी है।
इसके बावजूद कई संस्थानों और लोगों ने नियमों की अनदेखी करते हुए बिना अनुमति होर्डिंग्स लगा दिए थे। निगम की ओर से अब ऐसे सभी होर्डिंग्स और फ्लेक्स हटाने का अभियान शुरू किया गया है। नगर निगम ने साफ किया है कि भविष्य में बिना अनुमति प्रचार सामग्री लगाने वाले संस्थानों और लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निगम ने शहरवासियों और संस्थानों से अपील की है कि प्रचार-प्रसार के लिए निर्धारित नियमों का पालन करें और शहर की सुंदरता बनाए रखने में सहयोग करें। शहर की सुंदरता को बिगाड़ रहे बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग्स, फ्लेक्स और पोस्टरों के खिलाफ नगर निगम ऊना ने कार्रवाई शुरू कर दी है। लंबे समय से शहर के विभिन्न चौकों, सडक़ों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे अवैध प्रचार सामग्री को हटाने के लिए गुरुवार को नगर निगम की टीम मैदान में उतरी। वहीं इस दौरान सख्त हिदायतें भी दी गईं और सचेत किया गया।
नगर निगम की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए कई स्थानों से होर्डिंग्स हटाए। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। शहर में जहां भी बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग्स, फ्लेक्स और पोस्टर मिलेंगे, उन्हें हटाया जाएगा।
पृथीपाल सिंह, आयुक्त, नगर निगम ऊना
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
