शिलाई के पास सडक़ हादसा एक व्यक्ति की गई जान

By: Aug 21st, 2026 12:45 am

मामला दर्जकर छानबीन में जुटी पुलिस
दिव्य हिमाचल ब्यूरो -नाहन
सिरमौर जिला के पुलिस थाना शिलाई के अंतर्गत एक सडक़ दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत का समाचार है । जानकारी के अनुसार पुलिस थाना शिलाई में रमेश सिंह पुत्र स्वर्गीय सिंघा राम निवासी गांव बांदली डाकखाना कांडो भटनोल तहसील शिलाई ने मामला दर्ज करवाया कि गुरुवार सुबह वह अपने खेत में काम करने और घास पत्ती लेने के लिए गया था। इस बीच इसके खेत के नीचे एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त दिखाई दी । जब वह दुर्घटनाग्रस्त वाहन के समीप पहुंचा तो एक व्यक्ति झाडिय़ों में मृत पड़ा हुआ था । गाड़ी के पास जाकर इसने गाडी का नंबर पढ़ा जो गाड़ी बोलेरो थी जो प्रदीप सिंह गांव ढाढस, तहसील शिलाई की है। उसके बाद इसने गाड़ी के आस पास जाकर देखा तो गाड़ी के नीचे झाडियों मे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा था। मृतक युवक की पहचान प्रदीप सिंह निवासी गांव ढाढस के रूप में हुई है । पुलिस मामले की जांच कर रही है


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App