रोज पब्लिक स्कूल को मिला ‘दिव्य हिमाचल रत्न अवार्ड
नूरपुर। कांगड़ा जिला के नूरपुर क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने वाले रोज पब्लिक स्कूल सुलियाली को प्रतिष्ठित ‘दिव्य हिमाचल रत्न अवार्ड ’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शिमला के होटल पीटरहॉफ में आयोजित दिव्य हिमाचल रत्न अवॉड्र्सष् के तीसरे संस्करण में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विद्यालय को यह सम्मान प्रदान किया। विद्यालय वर्ष 2006 से क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
प्रधानाचार्य संजय शर्मा सौगुनी व उपप्रधानाचार्या बबीता सौगुनी ने सम्मान प्राप्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार विद्यालय के समस्त विद्यार्थियोंए शिक्षकों और अभिभावकों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
