सचिन और शिवम ने 25एम स्पोर्ट्स पिस्टल स्पर्धा के लिए किया क्वालीफाई
देहरादून में शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन
दिव्य हिमाचल ब्यूरो -नाहन
उत्तराखंड के देहरादून में चल रही नार्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में हिमाचल पुलिस शूटिंग क्लबए धौलाकुआं के एचसी सचिन पाल और शिवम कपिल ने 25एम स्पोट्र्स पिस्टल स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। दोनों निशानेबाजों ने 25एम स्पोर्ट्स पिस्टल स्पर्धा के लिए क्वालीफाई किया और रिले में टॉप स्कोरर्स में अपना स्थान बनाया। एचसी सचिन पाल ने 300 में से 280 अंक और शिवम कपिल ने 300 में से 278 अंक हासिल किए।उनके इस शानदार प्रदर्शन से एचपी पुलिस शूटिंग क्लब और हिमाचल प्रदेश पुलिस का नाम रोशन हुआ हैण्एचपी पुलिस शूटिंग क्लब के अध्यक्ष भागमल ठाकुरए आईपीएसएउपाध्यक्ष प्रवीण ठाकुरए एचपीपीएस ने एचसी सचिन पाल और शिवम कपिल को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उनकी मेहनतए समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए चैंपियनशिप की शेष स्पर्धाओं के लिए भी सफलता की कामना की।क्लब के सचिव ने भी दोनों खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करते रहेंगे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
