एसबीआई को चाहिए 9124 क्लर्क, बैंक में ग्रेजुएट के लिए शानदार मौका, 31 अगस्त तक करें अप्लाई

By: Aug 25th, 2026 9:30 pm

बैंक में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने 9124 पदों पर जूनियर एसोसिएट्स यानी क्लर्क की वैकेंसी निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन मोड में अपना आवेदन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। उम्मीदवार 31 अगस्त तक अपना रजिस्ट्रेशन व फीस भुगतान पूरा कर सकते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती में रेगुलर और बैकलॉग दोनों रिक्तियां शामिल हैं। रेगुलर मे 7680 और बैकलॉग में 1444 पद भरे जाएंगे।

योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी सब्जेक्ट से ग्रेजुएशन किया हो। इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री (आईडीडी) सर्टिफिकेट होने की स्थिति में 31 दिसंबर, 2026 तक या इससे पहले पासिंग सर्टिफिकेट हासिल कर लेना चाहिए। जो अभ्यर्थी ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर या लास्ट सेमेस्टर में है, वे भी अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन अगर उनका सेलेक्शन होता है तो उन्हें भी 31 दिसंबर, 2026 तक अपने ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होने का प्रमाण देना होगा।

आयुसीमा: अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना पहली अप्रैल, 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों ओबीसी को तीन साल, एससी/एसटी को पांच साल तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों को 10-15 साल को नियमानुसार अधिकतम आयुसीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन पूरी तरह से नि:शुल्क है।

सैलरी पैकेज

एसबीआई क्लर्क के पद चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 24050-64480/- रुपए तक मंथली सैलरी मिलेगी। स्टार्टिंग बेसिक पे 26730/- रुपए प्रतिमाह होगी। वहीं मुंबई जैसे शहरों में क्लरेकिल कैडर एंप्लॉयज की मंथली सैलरी 46,000/- रुपए प्रतिमाह होगी। इसके अलावा डीए और अन्य भत्ते भी मिलेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App