शशि थरूर को नहीं पसंद आई संसद भवन की नई बिल्डिंग, बताया बेजान कॉन्फ्रेंस सेंटर
कांग्रेस सांसद ने गिनाई खामियां, बताया बेजान कॉन्फ्रेंस सेंटर
ऊंची छत, आकार और सीटों की व्यवस्था ने खत्म किया सांसदों के बीच अपनापन
दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली
कांग्रेस सांसद शशि थरूर को नए संसद भवन का डिजाइन पसंद नहीं आ रहा है। शशि थरूर ने देश के नए संसद भवन की बनावट और डिजाइन की आलोचना की है। उन्होंने नए संसद भवन को ‘बेजान कॉन्फ्रेंस सेंटर’ भी कहा है। शशि थरूर ने कहा है कि नए संसद भवन की संरचना आज की राजनीति में बढ़ती दूरियों को दिखाती है। उन्होंने कहा कि पुराने संसद भवन की कमरों की बनावट में एक तरह का अपनापन और आराम था, जो अब नहीं है। थरूर ने कहा कि नए संसद भवन की ऊंची छत, आकार और सीटों की व्यवस्था सांसदों के बीच अपनापन खत्म कर देती है।
उन्होंने कहा कि नया संसद भवन एक बेजान कॉन्फ्रेंस सेंटर जैसा लगता है। इसकी इतनी ऊंची छत किसी भी तरह की आत्मीयता खत्म कर देती है। पुराने सदन में एक अपनापन था। यह बातचीत को बढ़ावा देता था।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
