कलश यात्रा से शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ शुरू
पातलियों में सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल, जगह-जगह जोरदार स्वागत, माहौल भक्तिमय
कार्यालय संवाददाता – पांवटा साहिब
पांवटा साहिब क्षेत्र के प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री पातालेश्वर महादेव मंदिरए ग्राम पातलियों में श्री शिव महापुराण साप्ताहिक संकीर्तन कथा ज्ञान यज्ञ’ के अंतर्गत एक विशाल कलश यात्रा का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। कलश यात्रा ’शिवा कॉलोनीए मालवा कॉटन स्पिनिंग मिल्स लिमिटेड ग्राम पातलियों के समीप से विधि.विधान से पूजन के पश्चात प्रारंभ हुई। यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई प्राचीन श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर पवित्र कलश धारण कर भाग लिया। सभी श्रद्धालु भाई.बहन हाथों में धार्मिक ध्वजाएं लेकर भजन गातेए नाचते हुए मंदिर परिसर पहुंचे। मार्ग में जगह.जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। मंदिर परिसर में पहुंचने पर शंखए घंटों और ढोल.नगाड़ों की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने दिन.रात मेहनत की। इस अवसर पर मंदिर अध्यक्ष दाताराम चौहानए पंचायत उप प्रधान गुरचरण सिंहए मुनीश राठौरए जालम सिंहए अमित राठौरए अजमेर सिंह राठौड़ए पंडित धर्म सिंह शर्माए हिमांशु राठौरए हरपाल सिंह चौहान भाटावालीए रमन कुमारए पुनीत कुमारए विनय कुमार गोयल सूरजपुरए पवित्र सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मंदिर के प्रचार मंत्री एवं उद्घोषक ’धर्मवीर सिंह राठौड़’ ने बताया कि शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हो गया हे । यह कथा एक सप्ताह तक चलेगी। प्रतिदिन प्रात: और सायं काल में कथाए संकीर्तन और भंडारा होगा
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
