पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन, गन प्वाइंट पर धमकी देने पर भडक़े, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल
छात्र को गन प्वाइंट पर धमकी देने पर भडक़े स्टूडेंट्स; सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल, जमकर की नारेबाजी
दिव्य हिमाचल ब्यूरो- चंडीगढ़
पंजाब विश्वविद्यालय में छात्र को गन पॉइंट पर धमकी देने के विरोध में सोमवार को छात्रों ने गेट नंबर-2 बंद किया। पीयू कैंपस में एक छात्र को बंदूक की नोक पर धमकी दिए जाने की घटना के विरोध में छात्रों ने आज गेट नंबर-2 बंद कर दिया। इससे पहले छात्रों ने वीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया और फिर गेट नंबर-2 पहुंच गए। गेट पर सुरक्षा कर्मियों और छात्रों के बीच काफी बहसबाजी और धक्का-मुक्की हुई। छात्रों की मुख्य मांग है कि पीयू कैंपस में सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, क्योंकि यहां हथियारों के साथ बाहरी लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है।
छात्रों का कहना है कि कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होने के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है। वहीं, छात्रों ने वीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया और फिर गेट नंबर-2 पहुंच गए। गेट पर सुरक्षा कर्मियों और छात्रों के बीच काफी बहसबाजी और धक्का-मुक्की हुई। छात्रों ने जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
