टीएमसी के बागियों पर सुप्रीम कोर्ट का एक्शन, नोटिस जारी
दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली
बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पार्टी छोडक़र एनसीपीआई का दामन थामने वाले सांसदों को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। अभिषेक बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख करते हुए मांग की थी कि लोकसभा अध्यक्ष को 20 बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने को लेकर जल्द फैसला लेने के निर्देश दिए जाएं। सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बैंच ने मामले में बागी सांसदों से अपना जवाब देने को कहा है। अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय और लोकसभा महासचिव को भी नोटिस जारी करने की मांग की थी।
हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इससे इनकार कर दिया। बनर्जी ने याचिका में सांसदों के खिलाफ शुरू की गई अयोग्यता की कार्यवाही पर फैसला लेने में कथित देरी को चुनौती दी है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
