WTC Final के लिए क्वॉलिफाई करेगी टीम इंडिया
दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली
भारत के पूर्व हैड कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि भारतीय टीम वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल में क्वॉलिफाई करने की दौड़ में थोड़ा पीछे चल रही है और श्रीलंका में उत्साहजनक प्रदर्शन को न्यूजीलैंड दौरे में दोहराना आसान नहीं होगा। डब्ल्यूटीसी फाइनल में दो बार जगह बनाने वाली भारतीय टीम अभी अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। द्रविड़ ने कहा, मुझे उम्मीद है कि भारत डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने में सफल रहेगा।
उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि भारतीय टीम थोड़ा पीछे चल रही है, लेकिन भारतीय टीम बहुत शानदार है और उसे किसी भी स्तर पर कम नहीं आंका जा सकता। उन्होंने कहा,मगर न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके घरेलू मैदानों पर खेलना हमेशा एक चुनौती होता है। भारत के कई युवा खिलाडिय़ों ने न्यूजीलैंड जैसी परिस्थितियों में नहीं खेला है, इसलिए यह बड़ी चुनौती होगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
