विधानसभा अध्यक्ष 15 अगस्त को बिलासपुर में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

By: Aug 12th, 2026 12:01 am

बिलासपुर — विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 15 अगस्त को बिलासपुर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। वहीं, उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 15 अगस्त को प्रात: 11 बजे राजकीय पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगें तथा परेड का निरीक्षण एवं पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी तथा एनएसएस की टुकडिय़ों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इसके उपरांत अपना शुभ संदेश भी देंगे। इससे पहले वह चंगर स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App