बीजेपी जानती है, कहां गए अटैची, विधायकों की खरीद पर मुकेश अग्रिहोत्री ने खूब घेरी भाजपा
वरिष्ठ संवाददाता — शिमला
डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि विधायकों की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामले को लेकर जल्द पूरा लेखा-जोखा और कच्चा चिट्टा सामने आएगा। बहुत जल्द मुख्यमंत्री विधानसभा में स्थितियां रख देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को घेरते हुए कहा कि प्रदेश को पता है कि अटैची कहां से आई और कहां गईं। उन्होंने कहा कि किस तरह से एमएलए की खरीद फरोख्त और ऑपरेशन लॉटस के जरिए सरकार को तोडऩे की कोशिश हुई, उस दौरान कब क्या कुछ हुआ, इसकी जांच के निष्कर्ष आ चुके हंै।
सदन में जाने से पहले भ्रष्टाचार और महंगाई के मुद्दे पर विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक दल के प्रदर्शन के दौरान डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कहा कि कांग्रेस हाउस चलाना चाहती है और लगातार प्रयास भी कर रहे है। लेकिन भाजपा इसकी पक्षधर नहीं है। इससे पहले कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में भष्ट्राचार और मंहगाई के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
