कैहडरू की बदहाल सडक़ सुधरेगी
दिव्य हिमाचल ब्यूरो – हमीरपुर
ग्राम पंचायत धरोग के गांव कैहडरू की सभी समस्याओं का समाधान करने तथा गांववासियों की सभी मांगों को पूरा करने के लिए त्वरित कदम उठाए जाएंगे। यह बात सुनील शर्मा बिट्टू ने अपने दौरे के दौरान गांव कैहडरू में लोगों को संबोधित करते हुए कही।
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि गांव की खड्ड से रीता देवी के घर तक रास्ते की सुविधा की जाएगी एवं सडक़ के रिपेयर के लिए बजट का प्रावधान करवाया जाएगा तथा चोगला ग्राउंड के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन को ऊंचा किया जाएगा। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि हमीरपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की समस्याओं को जानने के लिए वह लगातार इन क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं।
जोरदार इस्तकबाल
पंचायत प्रधान अनु डोगरा, नीरज ठाकुर, पंचायत सदस्य सीमा कुमारी और मीनाक्षी शर्मा, महिला मंडल प्रधान सरोज, पूर्व प्रधान पवन ठाकुर, कैप्टेन विक्रम, रीता देवी, कैप्टन दीपक, बेनी प्रसाद, मदन लाल, तिलक राज, रवि कुमार, सुनील कुमार, राजकुमार और गांव के अन्य गणमान्य लोगों ने सुनील शर्मा बिट्टू का स्वागत किया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
