हजारों लोगों का सफर हुआ सुहाना

By: Aug 21st, 2026 12:51 am

विधायक ने दिखाई हरी झंडी; सात पंचायतों के लोगों को मिली राहत, घरेड़-नालागढ़ रूट पर दौड़ी इलेक्ट्रिक बस
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-बद्दी
दून विधानसभा क्षेत्र की करीब सात पंचायतों के हजारों लोगों की लंबे समय से चली आ रही बस सेवा की मांग वीरवार को पूरी हो गई। नालागढ़-खरूणी जामनदाडोरा-बवासनी-साई घरेड़ रूट पर इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू कर दी गई। विधायक राम कुमार चौधरी ने हरिपुर संडोली स्थित गुरुद्वारा साहिब से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस सेवा से मानपुरा, नंदपुर लोदीमाजरा, बवासनी, साई, घरेड़ और सोड़ी पंचायतों के लोगों को नालागढ़ और आसपास के क्षेत्रों तक आने.जाने में सुविधा मिलेगी। विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि इस रूट पर बस चलाने की मांग क्षेत्रवासी काफी समय से कर रहे थे। एक दिन पहले बवासनी पंचायत में जनसमस्याएं सुनने के दौरान भी स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने बस सेवा शुरू करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। महिलाओं, स्कूली बच्चों और कॉलेज विद्यार्थियों को भी नई बस सेवा से बड़ी राहत मिलेगी। बस घरेड़ से सुबह करीब 6:30 बजे नालागढ़ के लिए रवाना होगी। इस दौरान विधायक ने बवासनी पंचायत में संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण और पुलियों के निर्माण के लिए विधायक निधि से चार लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि बवासनी पंचायत घर को असुरक्षित घोषित किया जा चुका है। पंचायत भवन के लिए भूमि पंचायत के नाम स्थानांतरित होते ही नए भवन निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत
करवाई जाएगी।

ये-ये रहे मौजूद
इस अवसर पर घरेड़ के पूर्व प्रधान प्रेम चंदए पूर्व उपप्रधान सागर चंद शर्मा, बवासनी पंचायत प्रधान माड़ू राम, पूर्व प्रधान जसविंदर सिंह जस्सी व कमलजीत, पट्टानाली पंचायत प्रधान घनश्याम कंवर, साई की पूर्व प्रधान निर्मला देवी,नसीब सोनी, सोड़ी के उपप्रधान राजकुमार, ओमप्रकाश गुप्ता, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता दीपक वमा अधिशासी अभियंता राहुल अबरोल और एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिल अग्निहोत्री सहित कर्मचारी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App