पांवटा साहिब में तस्करी के तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने शातिरों से नाकाबंदी के दौरान 12.70 ग्राम चिट्टा किया बरामद, मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामले दर्ज
कार्यालय संवाददाता-पांवटा साहिब
पांवटा साहिब में पुलिस थाना पांवटा साहिब के क्षेत्र में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस ने दो अलग.अलग मामलों में तीन आरोपियों के कब्जे से कुल 12.70 ग्राम चिट्टा बरामद कर गिरफ्तार किया है।पहले मामले में जिला सिरमौर की विशेष जांच इकाई की पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 5.95 ग्राम चिट्टा बरामद कर 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस दल गश्त के दौरान जब रैनबैक्सी चौराहे के पास उपस्थित था तो पुलिस दल को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि भूपपुर पांवटा साहिब में एक पेंटर की दुकान के समीप दो व्यक्ति खड़े हैं। जिनके पास चिट्टा है। पुलिस दल जब पेंटर की दुकान के बाहर पहुंचा तो वहां दो व्यक्ति बैठे हुए थे। पूछताछ पर दोनों व्यक्तियों ने अपना-अपना नाम कबीर सिंह निवासी गांव व डाकघर दुगाणा,तहसील कमराऊ, जिला सिरमौर तथा विपिन शर्मा निवासी गांव पाबए डाकघर शिल्लाए तहसील कमराऊए जिला सिरमौर बताया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उक्त आरोपियों के कब्जे से 5.95 ग्राम चिट्टा-हेरोइन बरामद करने में सफलता प्राप्त की।पुलिस ने उक्त दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध ’पुलिस थाना पांवटा साहिब में मादक पदार्थ अधिनियम’ के अंतर्गत मामला दर्ज कर मामले में आगामी जांच आरंभ कर दी है।
दूसरे मामले में पुलिस थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत विशेष जांच इकाई ने नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 6.75 ग्राम चिट्टाध्हेरोइन बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।वीरबार को विशेष जांच इकाई की पुलिस दल गश्त के दौरान बद्रीपुर चौराहे के पास उपस्थित थी। इसी दौरान पुलिस दल को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति तारुवाला में वन कार्यालय के सामने चिट्टाध्स्मैक बेचने का कार्य कर रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस दल तुरंत मौके पर पहुंचा। वहां एक व्यक्ति बैठा हुआ मिला। पूछताछ पर उसने अपना नाम सोहन लाल निवासी गांव फुलपुर, हसील पांवटा बताया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से 6.75 ग्राम चिट्टा बरामद की। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने कहा कि जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान जारी है। जनता से अपील है कि नशे से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस को दें।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
