छात्रों को तकनीकी कौशल, नेतृत्व क्षमता पर दिए टिप्स
इंदौरा। अरनी विश्वविद्यालय में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से आयोजित पांच दिवसीय दीक्षा आरंभ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास, उमंग और उत्साह के साथ हुआ। पांच दिनों तक चले इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ.साथ उद्योग जगत, करियर संभावनाओं, व्यक्तित्व विकास एवं व्यावसायिक कौशल से परिचित कराया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठित उद्योगों एवं संस्थानों से आए विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। विशेषज्ञों ने उद्योग की आवश्यकताओं, रोजगार के अवसरों, तकनीकी कौशल, नेतृत्व क्षमता तथा भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार करने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉण् विवेक सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि सफलता के लिए निरंतर प्रयास, समर्पण और सीखने की भावना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपने समय और प्रतिभा का सदुपयोग करते हुए अपने सपनों को साकार करने के लिए पूरी लगन से कार्य करें। कार्यक्रम के अंतिम दिन विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम, मनोरंजक खेल एवं विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने गीतए नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद आयोजित क्श्र पार्टी में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जमकर आनंद उठाया। दीक्षा आरंभ कार्यक्रम ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिकए सामाजिक एवं सांस्कृतिक वातावरण से जुडऩे का अवसर प्रदान किया। पांच दिनों के इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वासए टीम भावनाए रचनात्मकता और नई ऊर्जा का संचार किया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
