भारत-चीन सीमा तनाव के बीच लद्दाख दौरे पर अमरीकी राजदूत, ऐतिहासिक थिकसे मठ का किया दौरा

By: Aug 21st, 2026 10:28 pm

15वीं सदी का बौद्धमठ देख हुए अभिभूत

एजेंसियां — लेह

भारत में अमरीकी राजदूत सर्जियो गोर शुक्रवार को लद्दाख पहुंचे और यहां स्थित 15वीं सदी के थिकसे मोनेस्ट्री का दौरा किया। पहाड़ी पर स्थित यह बौद्ध मठ मध्य लद्दाख का सबसे बड़ा मोनेस्ट्री है। इस बौद्ध मठ की बनावट एवं संरचना तिब्बत के पोटोला पैलेस जैसी है। लेह से करीब 19 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस मोनेस्ट्री का निर्माण साल 1433 में हुआ था। बता दें कि गोर श्रीनगर का दौरा करने के बाद लद्दाख पहुंचे हैं।

इस मठ में सदियों पुरानी कलाकृतियां, स्तूप, थंका चित्र और भित्तिचित्र मौजूद हैं। मठ में 1980 के दशक में स्थापित मैत्रेय बुद्ध की 15 मीटर (48 फुट) ऊंची प्रतिमा भी है। यह मठ अपनी रोजाना होने वाली सुबह की प्रार्थना के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव करने पहुंचते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App