छतरोली में चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

By: Aug 13th, 2026 12:49 am

सीआईए विंग नूरपुर की टीम ने 16.02 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी को बाइक सहित किया काबू
कार्यालय संवाददाता- नूरपुर
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए विंग नूरपुर की टीम ने छतरोली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 16.02 ग्राम हेरोइन चिट्टा सहित एक युवक को गिरफ्तार किया। एसपी कार्यालय नूरपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक पुलिस टीम गश्त एवं नशे के अवैध कारोबार की रोकथाम हेतु क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि अजय कुमार निवासी हरियाल, तहसील एवं जिला पठानकोट (पंजाब) मोटरसाइकिल पर छतरोली खड्ड में हेरोइन चिट्टा लेकर मौजूद है तथा इसे छतरोली एवं जसूर क्षेत्र में बेचने की फिराक में है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के युवक को मोटरसाइकिल सहित काबू किया। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर उसके डैश बोर्ड शो के अंदर छिपाकर रखी पारदर्शी पोलिथीन पुडिय़ा बरामद हुई। जांच करने पर उसमें मौजूद पदार्थ के हेरोइन चिट्टा होने के सकारात्मक संकेत मिले तथा डिजिटल तराजू से वजन करने पर कुल 16.02 ग्राम हेरोइन/ चिट्टा पाया गया। बरामद मादक पदार्थ तथा मोटरसाइकिल को नियमानुसार पुलिस कब्जे में लिया गया। इस संबंध में पुलिस थाना नूरपुर में धारा 21, 25 एनडीपीएस एक्टए 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय कुमार निवासी गांव व डाकघर हरियाल तहसील एवं जिला पठानकोट पंजाब के रूप में हुई है। आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App