कसौली में बारिश के कारण कई सडक़ें क्षतिग्रस्त

By: Sep 15th, 2026 12:01 am

बरसात के कारण कारोबार प्रभावित सडक़ें बंद रहने से स्थिति गंभीर,मार्गों को शीघ्र बहाल करने की मांग

निजी संवाददाता-कसौली
पर्यटन स्थल कसौली में लगातार हुई भारी बरसात का असर अब पर्यटन व्यवसाय पर भी साफ दिखाई देने लगा है। भारी बारिश के कारण क्षेत्र की कई सडक़ें क्षतिग्रस्त और अवरुद्ध होने से पर्यटकों की आवाजाही प्रभावित हुई है। जिन दिनों कसौली में पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती थी, वहीं अब पर्यटकों की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है। सडक़ मार्ग बाधित होने के कारण बाहरी राज्यों से घूमने-फिरने के लिए कसौली पहुंचने वाले पर्यटक अपनी यात्रा स्थगित कर रहे हैं।

इसका सीधा असर होटल, रेस्तरां, टैक्सी, दुकानदारों तथा अन्य पर्यटन से जुड़े कारोबारियों पर पड़ रहा है। स्थानीय पर्यटन व्यवसायियों का कहना है कि बरसात के कारण पहले ही कारोबार प्रभावित हुआ है और सडक़ें लंबे समय तक बंद रहने से स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से क्षतिग्रस्त सडक़ों एवं संपर्क मार्गों को शीघ्र बहाल करने की मांग की है, ताकि कसौली में पर्यटकों की आवाजाही सामान्य हो सके और पर्यटन कारोबार को राहत मिल सके।

कारोबार प्रभावित
बरसात के कारण पहले ही कारोबार प्रभावित हुआ है इसका सीधा असर होटल, रेस्तरां, टैक्सी, दुकानदारों तथा अन्य पर्यटन से जुड़े कारोबारियों पर पड़ रहा है। प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से क्षतिग्रस्त सडक़ों एवं संपर्क मार्गों को शीघ्र बहाल करने की मांग


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App