गौरव कौंडल के गीतों पर झूमा नादौन
पंजाबी, हिंदी और पहाड़ी गानों से बांधा समां, कार्निवल के पंडाल में मचाया धमाल
कार्यालय संवाददाता-नादौन
नादौन कार्निवल में रविवार की सांस्कृतिक संध्या प्रदेश के प्रसिद्ध पंजाबी गायक एवं पीटीसी वॉयस ऑफ पंजाब विजेता बिलासपुर निवासी गौरव कौंडल के नाम रही। गौरव ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। संध्या में एसडीएम नादौन निशांत शर्मा भी उपस्थित रहे। आयोजकों ने मंच से नशा मुक्त हिमाचल अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
गौरव ने मंच पर आते ही पंजाबी गानों की झड़ी लगा दी इसके अलावा उन्होंने हिंदी और पहाड़ी गाने भी गाए। उन्होंने पंजाबी और पहाड़ी के कई सुपरहिट गाने गाकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। गौरव ने ‘दिव्य हिमाचल’ के प्रयासों की जमकर सराहना की उन्होंने कहा कि ‘दिव्य हिमाचल’ के प्रयासों से प्रदेश के कलाकारों को बड़ा मंच मिल रहा है। उन्होंने अक्षय साउंड तथा शर्मा बैंड की भी सराहना की। इससे पूर्व मुनीश अवस्थी ने भी अपनी प्रस्तुति दी। प्रसिद्ध कलाकार एवं नादौन निवासी राजीव जस्सल मंच संचालन कर रहे हैं। संध्या के आरंभ होने के बाद से ही मेले के पंडाल में भारी भीड़ उमड़ रही है। यह कार्निवल क्षेत्र भर के लोगों के लिए उत्सुकता का केंद्र बना हुआ है। लोग जम कर खरीददारी कर रहे हैं, जबकि बच्चे भी खूब आनंद ले रहे हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
