चंद सेकंड का फर्क था…सोलन में दुकानदार न भागता, तो हो जाती बड़ी अनहोनी, देखें Video
सौरभ शर्मा—सोलन
जाको राखे साइयां मार सके न कोय। यह कहावत चरितार्थ हुई है सोलन जिला के जाबली क्षेत्र में, जहां एक दुकानदार कुछ सेकंड के बीच भारी मलबे के बीच फंसने से बच गया। हुआ यूं की परवाणु व आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से बरसात ने तांडव मचा रखा है। इस बीच जाबली में एक दुकान की छत से भारी बारिश के चलते भारी मलबा बहकर आने लगा। इसको देखते हुए दुकानदार के बाहर खड़े दुकानदार के शुभचिंतकों ने उसे तुरंत बाहर निकलने के लिए कहा। जैसे ही दुकानदार बाहर निकला वैसे ही कुछ सेकंड में भीतर ही भारी मलबा गिरने लगा और उसकी दुकानदार में घुस गया। यह नजारा देख सभी हैरान रह गए की कुछ सेकंड की और देरी होती तो दुकानदार अपनी दुकानदार में फंसा रह जाता और बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
