नालागढ़ अस्पताल को मिले तीन स्पेशलिस्ट
विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे मरीजों को बड़ी राहत, अस्पताल में हड्डी रोग सर्जरी और ऑपरेशन से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नालागढ़
उपमंडल के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान नालागढ़ अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे मरीजों को बड़ी राहत मिली है। प्रदेश सरकार ने अस्पताल में सर्जन ऑर्थोपेडिक्स और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। लंबे समय से खाली चल रहे विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद भरने से अब अस्पताल में हड्डी रोग सर्जरी और ऑपरेशन से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार डॉ पंकज चौधरी को मेडिकल ऑफिसर ऑर्थोपेडिक्स डॉ मधुप अरोड़ा को मेडिकल ऑफिसर सर्जरी तथा डॉ तमन्ना सूद को एनेस्थीसिया में नालागढ़ अस्पताल में तैनाती दी गई है। डॉ् तमन्ना सूद को पीजी कोर्स पूरा करने के बाद एक वर्ष के लिए जॉब ट्रेनी के रूप में नियुक्त किया गया है।नालागढ़ अस्पताल में पिछले काफी समय से ऑर्थोपेडिक्स विशेषज्ञ का पद खाली चल रहा था।
इस कारण हड्डियों जोड़ों फ्रै क्चर और अन्य ऑर्थोपेडिक समस्याओं से संबंधित मरीजों को नियमित विशेषज्ञ सेवाएं नहीं मिल पा रही थीं। मरीजों की सुविधा के लिए बद्दी अस्पताल में तैनात ऑर्थोपेडिक्स विशेषज्ञ अस्थायी व्यवस्था के तहत सप्ताह में तीन दिन नालागढ़ अस्पताल में सेवाएं दे रहे थे।अब नए सर्जन की तैनाती से अस्पताल में सर्जरी सेवाएं प्रभावित होने की आशंका काफी हद तक दूर हो गई है। सामान्य सर्जरी से जुड़े मामलों में मरीजों को बाहर रेफर करने की जरूरत भी कम हो सकती है।नए विशेषज्ञ के आने के बाद नालागढ़ अस्पताल में एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की संख्या दो हो जाएगी। नालागढ़ अस्पताल पर पूरे उपमंडल की बड़ी आबादी निर्भर है। यंहा शहरी पहाड़ी क्षेत्रों और दूरदराज की पंचायतों से भी मरीज यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में प्रतिदिन करीब 800 से 900 मरीज ओपीडी में उपचार करवाने आते हैं। इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के आने के बावजूद विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं के लिए चुनौती बनी हुई थीविशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में कई मरीजों को सोलन चंडीगढ़ पीजीआई या आसपास के निजी अस्पतालों में उपचार करवाने जाना पड़ता था। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पडऩे के साथ समय भी अधिक लगता था।
अब तीन विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती के बाद
अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढऩे की उम्मीद है। लंबे समय से विशेषज्ञ चिकित्सकों के खाली पद भरने की मांग उठाई जा रही थी। सरकार ने तीन विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती कर क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत दी है।बीएमओ नालागढ़ डॉ कविराज नेगी ने नालागढ़ अस्पताल में सर्जन ऑर्थोपेडिक्स और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की तैनाती के आदेश जारी होने की पुष्टि की है। नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने कहा कि नालागढ़ अस्पताल पूरे उपमंडल का प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान है और यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। लंबे समय से विशेषज्ञ चिकित्सकों के खाली पद भरने की मांग उठाई जा रही थी। सरकार ने तीन विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती कर क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत दी
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
