नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा
दिव्य हिमाचल ब्यूरो- नाहन
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को नाहन कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता भारी संख्या में सडक़ों पर उतरे। इस दौरान कांग्रेस भवन नाहन से कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया तथा अतिरिक्त उपायुक्त एकता कापटा के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में वोट चोरी, मतदाता सूचियों में कथित हेर-फेर और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रियाओं से खिलवाड़ के आरोपों को लेकर जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। देशव्यापी आंदोलन के तहत आयोजित इस उग्र प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और विरोध स्वरूप सीईसी का पुतला दहन किया। इस विरोध प्रदर्शन में नाहन और आसपास के क्षेत्रों के बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
