नैना अपार्टमेंट काठा में श्रद्धा से मनाया श्री गणेश उत्सव
Sep 15th, 2026 12:01 am
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-बद्दी
काठा स्थित नैना अपार्टमेंट में श्री गणेश उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। कार्यक्रम में अपार्टमेंट निवासियों और स्थानीय लोगों ने बढ-.चढक़र भाग लिया तथा सुख.शांति और समृद्धि की कामना की।
आयोजकों ने बताया कि नैना अपार्टमेंट में पिछले पांच वर्षों से स्थानीय लोगों के सहयोग से गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी श्रद्धापूर्वक प्रतिमा स्थापना के साथ धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत की गई।उत्सव के दौरान नियमित पूजा-अर्चना सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
