रॉकफोर्र्ड स्कूल में सजा सुरों का संगम…हिमाचल की आवाज बनने युवाओं ने दिखाया टेलेंट
‘दिव्य हिमाचल’ के प्रीमियर सिंगिंग इवेंट ‘हिमाचल की आवाज’ में युवाओं ने दिए ऑडिशन, रॉकफोर्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद आनंद रहे मुख्यातिथि
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना
प्रदेश के अग्रणी मीडिया समूह ‘दिव्य हिमाचल’ के प्रीमियर सिंगिंग इवेंट ‘हिमाचल की आवाज-2026’ में सुरों का सरताज बनने के लिए शुक्रवार को रॉकफोर्ड सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल ऊना में ऑडिशन संपन्न हुए। कार्यक्रम में रॉकफोर्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद आनंद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि रॉकफोर्ड स्कूल की प्राचार्य शगुन सिक्का, पुनीत आंनद,जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा ने विशेष अतिथि के रुप में शिरकत की। मुख्यातिथि विनोद आनंद ने कहा कि ‘दिव्य हिमाचल’ द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा को निखारने के लिए सराहनीय प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से आह्वान किया कि कड़ी मेहनत करें और अपने क्षेत्र का नाम चमकाए। उन्होंने कहा कि दिव्य हिमाचल समाचार पत्र प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा को निखारने में अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागी कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को बच्चों की प्रतिभा का सही आकंलन कर उन्हें क्षेत्र विशेष में आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। ताकि बच्चे कड़ी मेहनत कर सफलता हासिल कर सकें। उन्होंने बच्चों से भी आह्वान किया कि वह फोक्स होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयास करें। कार्यक्रम में रंगकर्मी एडवोकेट खडग़ सिंह व सुशांत गुलेरिया ने निर्णायक की भूमिका निभाई। जिला भर से 66 प्रतिभागियों ने ऑडिशन में भाग लिया। प्रतिभागियों ने हिंदी, पहाड़ी से लेकर पंजाबी गीत प्रस्तुत कर समां बांधा। अपनी संस्कृति पर आधारित गीत प्रस्तुत कर निर्णायक मंडल का दिल जीतने में भी कई प्रतिभागी कामयाब रहे। आयोजन स्थल पर बैठे श्रोतागण भी मंत्रमुग्ध होकर प्रतिभागियों की परफार्मेंस देखते रहे। तालियों की गडग़ड़ाहट प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।
इन्हें किया सम्मानित
कार्यक्रम में दिव्य हिमाचल मीडिया समूह की तरफ से रॉकफोर्ड स्कूल के चेयरमैन विनोद आनंद, पुनीत आनंद, स्कूल प्राचार्य शगुन सिक्का, निर्णायक मंडल के सदस्य एडवोकेट खडग़ सिंह व सुशांत गुलेरिया व अन्य गणमान्य लोगों को शाल,टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण्पाल शर्मा,जेएस विज्डम, राकफोर्ड स्कूल, स्कॉलर यूनिफाइड स्कूल, एसडी पब्लिक स्कूल संतोषगढ़, एसवीएसडी पीजी कालेज भटोली से शिक्षकों सहित अभिभावक व राकफोर्ड स्कूल के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
