फाइव डे बैंकिंग की मांग पर बैंक कर्मचारी लामबंद

By: Sep 12th, 2026 12:52 am

मांगों को लेकर बैंक कर्मियों में रोष, हमीरपुर में किया जोरदार प्रदर्शन
स्टाफ रिपोर्टर – हमीरपुर
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर आज हमीरपुर में पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय के समक्ष विभिन्न बैंकों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हड़ताल के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में यूएफबीयू के सभी घटक संगठनों से जुड़े बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए और अपनी जायज मांगों को लेकर सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया। प्रदर्शन का नेतृत्व विभिन्न बैंक संगठनों के नेताओं ने किया। एआईबीओसी की ओर से कॉमरेड अनिश शर्मा, कॉमरेड अजय कटना, विनय ठाकुर, अनूप राव एवं पंकज कुमार, एआईबीओए की ओर से अशोक डोगरा एवं कृष्ण चंद तथा एआईबीओए की ओर से संदीप भोगल, संदीप कुमार, देशराज, जीएल सैनी एवं सीएल सैनी सहित अन्य बैंक नेता एवं बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

देशव्यापी हड़ताल
एआईबीओए हिमाचल प्रदेश के महासचिव कॉमरेड प्रदीप कौंडल से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी फाइव डे बैंकिंग लागू करने तथा पीएलआई में हो रहे भेदभाव को समाप्त करने सहित अपनी जायज मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल पर हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App