सोलन में जाम लगने से लोग परेशान

By: Sep 15th, 2026 12:02 am

सडक़ किनारे पार्क किए गए वाहनों और दिन प्रतिदिन बढ़ रही गाडिय़ों की संख्या से बढ़ी मुश्किलें

स्टाफ रिपोर्टर-सोलन
शहर में जाम एक आम सी बात हो गई है। जिस दिन शहर के माल रोड पर जाम नहीं लगता है तो वाहन चालक सहित अन्य लोगों के लिए बड़े ही हैरत की बात होती है। आलम यह है कि प्रतिदिन सुबह से शाम तक सपरून बाइपास से लेकर ओल्ड डीसी आफिस चौक व राजगढ़ रोड पर लगातार जाम लगा रहता है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी होती है।

सुबह 9 से लेकर दोपहर 11 व शाम 3 से लेकर साढ़े पांच बजे तक तो स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। हालांकि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने में लगे पुलिस कर्मी इस जाम को दुरुस्त करने में काफी मशक्कत करते हैं, लेकिन लोगों द्वारा अव्यवस्थित रुप से सडक़ किनारे पार्क किए गए वाहनों और दिन प्रतिदिन बढ़ रही गाडिय़ों की संख्या से उनकी मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। इस कारण सुबस से शाम तक लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। ऐसे में लोगों का काफी समय बर्बाद हुआ और उन्हें परेशनी झेलनी पड़ी। सबसे अधिक परेशानी कार्यालय पहुंचने वाले कर्मियों व स्कूल जाने वाले बच्चों को झेलनी पड़ी। वाहन चालकों सुरेंद्र कुमार, अमनदीप, नरोत्तम सिंह, आशीष गुप्ता, नीरज, राम प्रताप, कपिल शर्मा आदि

जाम से हजारों लीटर ईंधन होता है बर्बाद
जाम लगने के कारण लोगों को तो परेशानी होती ही है, वहीं हजारों लीटर ईंधन भी बर्बाद होता है। जाम में फंसे वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ते हैं जिससे ईंधन की लगातार बर्बादी होती रहती है। कई बार तो बाइपास से डीसी आफिस चौक पहुंचने में ही करीब आधा घंटा लग जाता है


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App