हमीरपुर में 150 पदों के लिए इंटरव्यू 18 को
हमीरपुर। नालागढ़ की प्रसिद्ध कंपनी टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशन्स लिमिटेड में फ्लोर स्टाफ के 150 पदों को भरने के लिए 18 सितंबर को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 40 वर्ष तक के बारहवीं पास पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे।
चयनित उम्मीदवारों को 14,300 रुपए मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम भत्ता, पीएफ, ईएसआईसी और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। इनका कार्यस्थल नालागढ़ होगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा इन पदों के लिए योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
