हैप्स हीरानगर में सजी युवा संसद
सत्ता पक्ष-विपक्ष में तीखी बहस, सांसद-मंत्री बन गरजे छात्र
दिव्य हिमाचल ब्यूरो – हमीरपुर
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर में युवा संसद का आयोजन किया गया। आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और विभिन्न मंत्रियों की भूमिकाएं निभाकर संसदीय कार्यप्रणाली का जीवंत प्रदर्शन किया। संसद में शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, युवाओं में बढ़ते नशे, बाल सहायता, अनाज की गुणवत्ता और परिवहन व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। विद्यार्थियों ने प्रश्नों और तर्कों के माध्यम से गंभीर जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया।
आव्यान शर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष, पावनी शर्मा ने प्रधानमंत्री, शान्वी वर्मा ने महासचिव और ओजस्वी डोगरा ने नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाई। अन्य विद्यार्थियों ने विभिन्न मंत्रालयों और सदस्योंए की जिम्मेदारियां संभालीं। विद्यार्थियों ने पत्रकार, कैमरामैन और संसद के अन्य अधिकारियों की भूमिकाएं भी निभाईं। कार्यक्रम समन्वयक रीता परमार रहीं। वाइस चेयरपर्सन चंद्रप्रभा लखनपाल, प्रधानाचार्या शशि वाला और समन्वयक पूजा शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
