15 सौ पात्र परिवारों को मिलेगी तीन सौ यूनिट फ्री बिजली

By: Sep 1st, 2026 12:02 am

तकनीकी शिक्षा मंत्री बोले, हुआ चयन

कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
आगामी अक्तूबर माह में प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की जाने वाली मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के अंतर्गत जिला बिलासपुर में 7786 परिवारों का चयन कर लिया गया है। जिन परिवारों का चयन योजना के अंतर्गत किया गया है, उन परिवारों को जहां 300 युनिट बिजली निशुल्क मिलेेगी। वहीं, साथ ही इन परिवारों में पात्र महिलाओं के लिए 1500 रुपये की मासिक सम्मान निधि की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा अन्य सुविधाओं का लाभ भी इन परिवारों को मिलेगा।

पंचायत प्रतिनिधियों को इस योजना के तहत पात्र परिवारों का चयन करने के लिए 20 सिंतबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश सरकार की ओर से आगामी माह में प्रदेश की जनता के हितों को देखते हुए मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना शुरू की जा रही है। इस योजना के शुरू होने से पहले ही पात्र लोगों के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत पात्र परिवारों को हर माह 300 यूनिट निशुल्क बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। परिवारों में 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को 1500 रुपये मासिक सम्मान निधि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त कच्चे मकानों में रहने वाले पात्र परिवारों को चरणबद्ध तरीके से पक्के मकानों के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App