खेल मैदान में ‘भिड़े’250 खिलाड़ी

By: Sep 3rd, 2026 12:01 am

ढालपुर में दिखा खेल प्रतिभाओं का जोश, विजेताओं पर बरसे इनाम

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-कुल्लू
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ढालपुर खेल परिसर में बुधवार को खेल प्रतिभाओं ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, जिला कुल्लू द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हॉकी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग और बैडमिंटन की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें करीब 250 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता एवं प्रतिभागी खिलाडिय़ों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने बताया कि टेबल टेनिस में युबिता ने गल्र्स अंडर-11 का स्वर्ण पदक हासिल किया। बॉयज अंडर-11 में हेयांश, जबकि अंडर-19 में धनंजय विजेता रहे। विमेंस सिंगल्स में दीक्षा तथा मेंस सिंगल्स में सिद्धार्थ ने स्वर्ण पदक जीता। बैडमिंटमें शाव्या धीमान और बॉयज में अर्श ठाकुर विजेता रहे। अंडर-19 गल्र्स में सृष्टि ठाकुर ने विजेता का खिताब हासिल किया। बास्केटबॉल के अंडर-19 बॉयज एवं गल्र्स दोनों वर्गों में एकेडमी-ए कुल्लू विजेता तथा कुल्लू कॉलेज रनर-अप रहा। वॉलीबॉल में खेलो इंडिया सेंटर सीनियर ने विजेता और खेलो इंडिया सेंटर जूनियर ने रनर-अप का खिताब हासिल किया। हॉकी के गल्र्स वर्ग में गल्र्स इन ब्लैक तथा बॉयज वर्ग में सीनियर-7 विजेता रहे। बॉक्सिंग में तन्मय, वीरेंद्र, अनमोल, देव राम, सुन्यांश और उज्जवल विजेता रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App