एचआरटीसी के 73 कंडक्टरों को प्रोमोशन, सब-इंस्पेक्टर पद पर देंगे सेवाएं, पांच दिन में करें ज्वाइन

By: Sep 28th, 2026 10:18 pm
Principal Promotion

सब-इंस्पेक्टर पद पर देंगे सेवाएं; 58 परिचालक किए इधर से उधर, 15 वर्तमान डिपो में देंगेे ड्यूटी

कार्यालय संवाददाता-हमीरपुर

प्रदेश सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के 73 कंडक्टरों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। निगम ने सब इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नति कर्मचारियों में नाहन डिपो के कंडक्टर रनदेव कुमार को परवाणू, जोगिंद्रनगर के परमोद कुमार को मंडी, लोकल के संजय कुमार को धर्मपुर, तारादेवी के जय प्रकाश को हैड ऑफ लाइंग स्कवार्ड शिमला, हमीरपुर के अशोक कुमार को घुमारवीं, रूरल के जानकी दास को लोकल, सीबीए चंडीगढ़ के योगेश शर्मा को बिलासपुर, लोकल के राजकुमार को देहरा, तारादेवी के जगदीश चंद को अर्की अंडर सोलन, नाहन के सूपा राम को परवाणू, बिलासपुर के सुरेंद्रपाल को सुंदरनगर, नाहन के सुरेश कुमार को नालागढ़, धर्मशाला के रवि कुमार को नगरोटा, रामपुर के प्रीतम चंद को करसोग, रूरल के सुरेंद्र शर्मा को सीबीए चंडीगढ़, बिलासपुर के राकेश चंद को देहरा, पालमपुर के संजीव कुमार को जोगिंद्रनगर, तारादेवी के प्यारे लाल को हमीरपुर, कुल्लू के संजय कुमार को सुंदरनगर, मंडी के कृष्ण चंद को धर्मपुर, रूरल के धर्मपाल को परवाणू, सोलन के रणजीत कुमार को सीबीए दिल्ली, सीबीए दिल्ली के रविंद्र सिंह को सुंदरनगर डिपो, ऊना के विजय कुमार को हरोली, ऊना के विजय कुमार को हैड ऑफिस लाइंग स्कवार्ड जालंधर, तारादेवी के विजय कुमार को धर्मपुर, परवाणु के दिलबाग को सीबीए दिल्ली, हमीरपुर के सुरेश कुमार को सरकाघाट, पालमपुर के रघुवीर सिंह को जोगिंद्रनगर, रोहडू के देशराज को सरकाघाट, रूरल के सुनील कुमार को करसोग, हमीरपुर के बलवीर सिंह को ऊना, बिलासपुर के रामलाल को देहरा, रोहडू के नीलम दास को रिकांगपिओ, रोहडू के रमेश कुमार को लोकल शिमला, नाहन के फूल सिंह को पांवटा साहिब, कुल्लू के सरवन कुमार को जोगिंद्रनगर,

चंबा के प्यार सिंह को पठानकोट, धर्मशाला के राकेश कुमार को बैजनाथ, चंबा के अश्वनी कुमार को बैजनाथ, चंबा के चमन सिंह को पठानकोट, सुंदरनगर के कृष्ण कुमार को केलांग, कुल्लू के राम सिंह को केलांग, चंबा के बलदेव राज को किल्लार अंडर केलांग और चंबा के अनिल कुमार को हैड ऑफिस लाइंग स्कवार्ड पठानकोट में सब इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किया गया है। जबकि सीबीए चंडीगढ़ के कंडक्टर गुरदीप सिंह को, हमीरपुर के ओम प्रकाश, हमीरपुर के सतीश कुमार को डीएम लाइंग स्कवार्ड हमीरपुर, धर्मशाला के केवल सिंह को, ऊना के मनोज कुमार, तारादेवी के किशोरी लाल, हमीरपुर के विपन कुमार, सीबीए शिमला के विनोद कुमार को, सुंदरनगर के शशिपाल को, नेरवा के कुलदीप सिंह को, हमीरपुर के सतीश को, हमीरपुर के अंगद को, बिलासपुर के गीता राम को, संसारपुर टैरेस के सुखविंद्र सिंह को, नेरवा के सीता राम को,रोहडू के प्रेम सिंह को, मंडी के प्रवीण कुमार को हैड ऑफिस लाइंग स्कवार्ड मंडी, धर्मशाला के पवन कुमार को, मंडी के रोशन लाल को, धर्मपुर के संजय को, तारादेवी के हरिंद्र को डीडब्ल्यू तारादेवी, बिलासपुर के देशराज को, नगरोटा बगवां के राजेंद्र को नगरोटा, नगरोटा बगवां के हंसराज को नगरोटा, हमीरपुर के वनीत कुमार को, पालमपुर के चाकर राम को, रिकांगपिओ के प्रेम कुमार को, नगरोटा बगवां के रत्न चंद को नगरोटा डिपो में ही सब इंस्पेक्टर पद पर प्रोमोट किया गया है।

पांच दिन में करें ज्वाइन

एचआरटीसी के कार्यकारी निदेशक विश्वा मोहन देव चौहान ने बताया पदोन्नत कर्मचारियों को पांच दिनों के अंदर दिए गए डिपुओं में ज्वाइनिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App