अस्पताल, सडक़, बस सेवा को लेकर चलेगा अभियान

By: Sep 4th, 2026 12:02 am

टीहरा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर किसान सभा गठित, कल बनेगी आंदोलन की रूपरेखा

निजी संवाददाता- टीहरा
टीहरा उपतहसील की विभिन्न मांगों और क्षेत्र की लंबित समस्याओं को लेकर संगठित होकर आवाज बुलंद करने के लिए ग्राम पंचायत तनियार, टीहरा और कोट में हिमाचल किसान सभा की कमेटियों का गठन किया गया। किसान सभा के खंड संयोजक भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्षेत्र की समस्याओं को लेकर व्यापक अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। अभियान की आगामी रूपरेखा 5 सितंबर को सज्याओपिपलु में होने वाले सम्मेलन में तैयार की जाएगी। बैठक में किसान सभा की तनियार पंचायत कमेटी का प्रधान सेवानिवृत्त शिक्षक ज्ञान चंद पठानिया, वरिष्ठ उपप्रधान हेमराज बिट्टू, उपप्रधान संजीव कुमार और ओंकार सिंह, सचिव रमेश पालसरा, सहसचिव शास्त्री चेत राम, बलदेव राणा और हाकम चंद पठानिया तथा कोषाध्यक्ष रमेल चंद को चुना गया।

इसके अलावा बलबीर सिंह, राजमल, जीवन, रवि कुमार, लुद्दर सिंह, अनिल बराड़ी, हुकम चंद, वीरेंद्र पठानिया, बीरबल, त्रिलोक चंद, प्रताप सिंह और प्रदीप कुमार सहित कई लोगों को सदस्य बनाया गया। टीहरा ग्राम पंचायत कमेटी का प्रधान सुरिंदर पठानिया, वरिष्ठ उपप्रधान रूपलाल, उपप्रधान मास्टर इंद्र सिंह, सचिव प्रवीण कुमार, सहसचिव बलवंत सिंह उर्फ संजू और अभिषेक कुमार तथा कोषाध्यक्ष अरुण अत्री को बनाया गया। सेवानिवृत्त बीपीईओ दीवान चंद, कर्नल बीधी चंद वर्मा, रूपचंद, जेसी वर्मा और सत्तपाल सिंह चौहान को सलाहकार नियुक्त किया गया। वहीं कोट पंचायत कमेटी का प्रधान क्रांति शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान युद्धवीर ठाकुर, उपप्रधान कैप्टन अशोक कुमार और अमर सिंह शर्मा, सचिव हरजीत सिंह, सहसचिव जगदीश सनवाल, रत्न चंद और वेद प्रकाश तथा कोषाध्यक्ष सुनील पठानिया को बनाया गया। प्रकाश चंद शर्मा, सुखदेव शर्मा और जेसी शर्मा को सलाहकार बनाया गया। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App