पालमपुर में आज सजेगी सुरों की महफिल

By: Sep 15th, 2026 12:02 am

केएलबी कालेज में ‘हिमाचल की आवाज’ के लिए होंगे ऑडिशन, गायन कला की होगी परख

दिव्य हिमाचल ब्यूरो- पालमपुर
हिमाचल के अग्रणी मीडिया ग्रुप ‘दिव्य हिमाचल’ के लोकप्रिय इवेंट हिमाचल की आवाज-2026 के ऑडिशन में मंगलवार को केएलबी डीएवी कालेज पालमपुर के हरिकृष्ण हाल में सुरों की महफिल सजेगी। दिव्य हिमाचल के इस मेगा इवेंट में पालमपुर के एसडीएम ओपी यादव मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे। इस ऑडिशन में गायन कला ने माहिर होनहारों के हुनर की परीक्षा होगी। सुरों की इस महफिल में कड़ा मुकाबला होने के आसार है। गायन कला में के शौकीन आज अपने सुरों का इम्तिहान देंगे। सुरों की इस परीक्षा में चयनित होने वाले प्रतिभागी सेमीफाइनल का रुख करेंगे। बता दें कि मंगलवार के दिन हिमाचल की आवाज-2026 के ऑडिशन में भाग लेने के लिए युवाओं में खूब जोश देखने को मिल रहा है। सुरों की इस परीक्षा के लिए केएलबी डीएवी कालेज पालमपुर के हरिकृष्ण हॉल सज गया है।

पालमपुर के आसपास तथा हिमाचल के अन्य भागों के प्रतिभागी यहां अपना ऑडिशन देने के लिए पहुंच रहे हैं। बताते चलें कि हिमाचल की आवाज-2026 के इवेंट में अरनी यूनिवर्सिटी मुख्य स्पांसर की भूमिका अदा कर रही है। चायनगरी के प्रमुख शिक्षण संस्थान सेंट पॉल, डीएवी पब्लिक स्कूल पालमपुर, न्यूगल पब्लिक स्कूल बिंद्रावन, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल स्पांसर की भूमिका निभा रहे हैं। बताते चलें कि ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया ग्रुप ने सभी प्रतिभागियों को घर द्वार पर गायन कला का जादू दिखाने का बेहतरीन मौका दिया है। इसके अंतर्गत जूनियर ग्रुप में 16 साल की आयु तक के बच्चे शामिल होंगे। वहीं सीनियर में 17 साल से अधिक प्रतिभागी अपने टेलेंट को उजागर करेंगे। फाइनल में सफल प्रतिभागियों पर खूब धन वर्षा होगी। इन्हें म्यूजिक एल्बम से जुडऩे व बालीवुड में एंट्री का मौका भी मिलेगा। अंतिम एडिशन अरणी यूनिवर्सिटी इंदौरा में होगा। होनहारों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। प्रदेश के अग्रणी मीडिया ग्रुप दिव्य हिमाचल के लोकप्रिय इवेंट हिमाचल की आवाज-2026 के ऑडिशन में प्रदेश के हुनर को देखने का मौका मिलेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App