एनएच-5 पर शमलेच टनल के समीप लकड़ी से लदा ट्राला पलटा

By: Sep 1st, 2026 12:01 am

निजी संवाददाता-सोलन
राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर शमलेच टनल के समीप सोमवार सुबह तडक़े लकड़ी से लदा एक ट्राला अनियंत्रित होकर सडक़ पर पलट गया। हादसा सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच हुआ। गनीमत रही कि हादसे में ट्राले के चालक और परिचालक सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार ट्राला गुजरात से सोलन की ओर लकड़ी लेकर आ रहा था।

शामलेच टनल के समीप पहुंचते ही अचानक ट्राला अनियंत्रित होकर सडक़ पर पलट गया। ट्राले में भारी मात्रा में लकड़ी लदी होने के कारण सडक़ पर आवाजाही प्रभावित हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभाला। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया। फिलहाल हादसा किस कारण से हुआ, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App