एबीवीपी ने पीयू छात्रसंघ चुनाव जीता, अंकित बिढान के सिर सजा ताज, झाड़ू तोडक़र मनाया जश्न
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और एसओआई के बीच गठबंधन, अंकित बिढान के सिर सजा ताज, झाड़ू तोडक़र मनाया जश्न
दिव्य हिमाचल ब्यूरो- चंडीगढ़
पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में अकाली और भाजपा गठबंधन की जीत हुई है। पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ के प्रधान पद पर एबीवीपी के अंकित बिधान की जीत हुई है। अकाली दल के स्टूडेंट विंग स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया ने उन्हें चुनाव में समर्थन दिया था। अंकित पहली बार प्रधान बनेंगे। पिछली बार एबीवीपी से गौरववीर सोहल प्रधान थे। पिछली बार उन्हें अकाली दल का समर्थन नहीं था। इस चुनाव में वहीं आप स्टूडेंट विंग दूसरे और कांग्रेस की एनएसयूआई तीसरे नंबर पर रही है। नए प्रधान बने अंकित विधान ने आप चुनाव चिन्ह झाड़ू तोडक़र जश्न मनाया। इधर, पंजाब यूनिवर्सिटी के आठ कॉलेजों में से अभी चार कॉलेज के नतीजे घोषित हुए हैं।
इसमें सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में एचएसए के दीपांशु प्रधान चुने गए। पीजी गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गल्र्ज सेक्टर-42 में वनिका चौधरी प्रधान चुनी गई हैं। जबकि गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज में एसडीसीयू, एनएसयूआई-एचआईएमएसयू गठबंधन के अभिराज सिंह ने प्रधान पद का चुनाव जीता। सेक्टर-26 स्थित खालसा कॉलेज में सीएसएफ के नवजोत सिंह प्रधान बने। वहीं, छात्र संघ चुनावों के लिए सुबह साढ़े 9 बजे से 12 बजे तक वोटिंग हुई। इस दौरान पीयू के लॉ डिपार्टमेंट के बाहर छात्रों ने हंगामा कर दिया। कई स्टूडेंट दरवाजे को लात मारकर अंदर घुस गए। इस दौरान पुलिस और छात्रों में झड़प हो गई। पुलिस और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस कर्मचारी एक छात्र को टांग से खींचता दिखा। इसके बाद पुलिस छात्रों को उठाकर ले गई।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
