अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, मोहाली पुलिस की कार्रवाई, कार से एक पिस्तौल और कारतूस बरामद
स्टाफ रिपोर्टर- मोहाली
जिला मोहाली पुलिस ने असामाजिक तत्त्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 32 बोर का अवैध पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई एसएसपी मोहाली के दिशा निर्देशों पर की गई। पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन आकाशदीप औलख, पुलिस अधीक्षक इन्वेस्टिगेशन सौरव जिंदल और डीएसपी इन्वेस्टिगेशन राजन परविंदर सिंह की निगरानी में ऑपरेशन सेल मोहाली के प्रभारी इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस के मुताबिक 27 सितंबर को ऑपरेशन सेल की टीम एयरोसिटी स्थित एयरपोर्ट चौक के पास मौजूद थी। इसी दौरान एएसआई कमलप्रीत शर्मा बताया कि एयरपोर्ट चौक की ओर जाने वाली सडक़ के बाईं तरफ सर्विस रोड पर एक कार पर बैठा किसी साथी का इंतजार कर रहा था। सूचना के आधार पर थाना आईटी सिटी में मुकदमा नंबर 111, धारा 25, 54, 59 आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने उक्त वाहन से संजय को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 32 बोर का अवैध पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
