चूहन पीएचसी में सुधार की बनी कार्ययोजना
जेएएस बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा, सेवाएं बेहतर करने पर जोर
स्टाफ रिपोर्टर-बनीखेत
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चूहन की जन आरोग्य समिति (जेएएस) की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को समिति अध्यक्ष सीमा देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। समिति के सदस्य एवं सचिव डॉ. विवेक शर्मा ने बताया कि बैठक में पीएचसी के प्रदर्शन, मरीजों से जुड़े मामलों, दवाइयों, आवश्यक सामग्री और उपकरणों की उपलब्धता की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य केंद्र की वित्तीय स्थिति, जेएएस से संबंधित वित्तीय मामलों तथा आधारभूत ढांचे और सुविधाओं के रखरखाव पर भी विचार-विमर्श किया गया।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए एनक्यूएएस गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। समुदाय की भागीदारी बढ़ाने, मानव संसाधन से जुड़ी समस्याओं और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। बैठक में आगामी तिमाही के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। समिति ने मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और स्वास्थ्य सेवाओं में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
