राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौर पर सेक्टरों में बंटेंगे एम्स और नयनादेवी मंदिर परिसर
कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बिलासपुर जिला के दौरे के दौरान एम्स बिलासपुर के साथ मां नयनादेवी जी मंदिर परिसर सेक्टरों में बंटेगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला बिलासपुर पुलिस टीम इसके लिए नयनादेवी मंदिर परिसर सहित अन्य जगह पर भी पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी। प्रशासन, पुलिस प्रशासन की ओर से सेक्टर बनाए जाएंगे। वहीं, अगले सप्ताह तक एसपीजी टीम भी बिलासपुर पहुंचेंगी। । पुख्ता सूत्रों की मानें तो एम्स बिलासपुर चार और नयनादेवी मंदिर परिसर को भी चार या पांच सेक्टरों में बांटा जाएगा। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान वीवीआईपी, वीआईपी या फिर अन्य गणमान्य लोगों की एंट्री के लिए अलग से सेक्टर होंगे।
राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर जहां पर उतरेगा वहां पर अलग से सुरक्षा की दृष्टि से तैयारियां की जा रही हैं। एक अनुमान के अनुसार राष्ट्रपति के दौरे को लेकर करीब 500 से अधिक पुलिस कर्मी सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किए जाएंगे। ऐसे में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोरशोर से चली हुई हैं। बहरहाल, जिला में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
