अनुराग बोले लॉटरी शुरू करने की ऐसी क्या मजबूरी, सरकार स्पष्ट करे
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-बिलासपुर
प्रदेश में लॉटरी शुरू करने के सरकार के निर्णय को लेकर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी है कि प्रदेश में लॉटरी शुरू करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि लॉटरी जैसी व्यवस्था शुरू करने के पीछे उसकी मंशा क्या है और इससे प्रदेश की जनता को क्या लाभ मिलने वाला है।
बिलासपुर के रौड़ा सेक्टर स्थित भाषा विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में अनुराग ठाकुर ने आशंका जताई कि कहीं लॉटरी के माध्यम से किसी विशेष व्यक्ति या वर्ग को लाभ पहुंचाने का प्रयास तो नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस संबंध में प्रदेश की जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। लॉटरी जैसी व्यवस्था से आज तक किसी का परिवार या घर नहीं बसा है बल्कि इसके कारण अनेक परिवार आर्थिक और सामाजिक रूप से प्रभावित हुए हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
