Archery Championship : मंडी के अंशुल शर्मा अब शिलांग में साधेंगे निशाना, नेशनल टीम में सिलेक्ट
स्टाफ रिपोर्टर — घुमारवीं
घुमारवीं में सटीक निशाना लगाकर सिल्वर जीतने वाले मंडी के अंशुल शर्मा अब शिलांग में हिमाचल के लिए निशाना साधेंगे। राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में रजत पदक के साथ उन्होंने सीनियर नेशनल में जगह बनाई है। 11 से 18 नवंबर तक मेघ््राालय के शिलांग में होने वाली सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में अंशुल रिकर्व मेंस टीम का हिस्सा होंगे और छठी बार हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंशुल का चयन घुमारवीं में आयोजित हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय आर्चरी चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।
सिल्वर मेडल जीतने के बाद उन्हें सीनियर नेशनल के लिए चुना गया। अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में वह अपने पिछले अनुभव के साथ बेहतर प्रदर्शन के इरादे से उतरेंगे। बलद्वाड़ा तहसील के मतोली गांव निवासी अंशुल इससे पहले पांच सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इनमें कटक ओडिशा, जम्मू, जमशेदपुर (टाटानगर), अयोध्या और झारखंड में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं शामिल हैं। अब शिलांग में वह छठी बार सीनियर नेशनल के मैदान में उतरेंगे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
