सरकार की नजर-ए-इनायत को तरसा बजरवाल पुल
2007 की भयंकर बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुआ था मैहरी व काथला को जोडऩे वाला पुल
निजी संवाददाता-बम्म
बिलासपुर जिले के बनोहा भगवानी से लदरौर बाया परनाल, बम्म, पंतेहड़ा बग़ेटू सडक़ पर बजरवाल खड्ड पर मैहरी व काथला को जोडऩे वाला पुल सरकार की नजर-ए-इनायत को तरस रहा है। यह पुल साल 2007 में आई भयंकर बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गया था। 1990 में बने बजरवाली खड्ड पुल का मुरारी देवी सिकंदरा धार में बादल फटने से आई भयंकर बाढ़ के कारण पुल का कुछ हिस्सा बह गया था जबकि शेष क्षतिग्रस्त पुल की नींव हिल गई। साथ ही इसके स्पेन के वेट स्प्रिंग भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं, वहीं यह पुल जर्जर हो कर दयनीय स्थिति में है। हालांकि प्रदेश सरकार व लोनिवि ने वैकल्पिक रूप में लोहे का पुल बना कर वाहनों की आवाजाही तो बहाल कर दी थी, लेकिन नया पुल बनाने की जहमत किसी भी सरकार ने नहीं उठाई।
इस बजरवाल खड्ड पुल के निर्माण का शिलान्यास फरवरी 1989-90 में तत्कालीन हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह ने सीर खड्ड पर बम्म परनाल पुल के साथ किया था और इसका उद्घाटन जून 1993 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शांता कुमार ने किया था। पहाड़ों पर से आने वाले पानी की क्षमता और तेज बहाव की दृष्टि से यह पुल जनहित में पर्याप्त नहीं था, जिस कारण 11 अगस्त 2007 को भी आया भारी मात्रा में जलजला पुल के आधे हिस्से को क्षतिग्रस्त कर बहा ले गया था। भारी पेड़ो के पानी के साथ आने से शेष बचे पुल की नींव तक हिला दी 19 वर्ष बीत जाने पर किसी भी नेता व सरकार ने यहां नया पुल बनाने की जहमत नहीं उठाई। उस समय से यह पुल पुन: अपने अस्तित्व को तरस रहा है। क्षेत्र के लोगों में अशोक कुमार शर्मा, शेर सिंह धीमान, रतन चन्द भाटिया, नरेश कुमार शर्मा, रमेश कुमार, हेमराज, मनोहर लाल, सुखदेव शर्मा, लाल चंद शर्मा, भागीरथ मौजूद रहे।
बनोहा से लदरौर सडक़ पर मैहरी काथला में बजरवाल खड्ड पर बने बाढ़ ग्रस्त पुल की डैमेज रिपोर्ट भेजने के बाद इसका प्रारूप और एस्टीमेट बनाकर सरकार को भेज दिया गया है। यह नया पुल लंबा, डबल लेन व पुराने से ऊंचा निर्मित होगा ताकि भविष्य में बाढ़ से क्षतिग्रस्त न हो। विशेष आपदा बजट में इसके निर्माण पर पौने बारह करोड़ रुपए का एस्टीमेट भेजा गया है।
रंगीला राम ठाकुर, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी सब डिविजन कुठेड़ा।
बिलासपुर मंडल के लोनिवि सब डिविजन कुठेड़ा के मैहरी काथला स्थित बाढ़ से क्षतिग्रस्त बजरवाल खड्ड पुल का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा। इस पुल को डबल लेन और ऊंचा डिजाइन करके पुन: स्थापित किया जाएगा।
विक्रमादित्य सिंह,लोक निर्माण विभाग मंत्री, हिमाचल सरकार
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
